जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू (GC Murmu) ने 5 अगस्त को राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा और राष्ट्रपति ने इसे स्वीकृत भी कर लिया तथा भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व रेल राज्य मंत्री माननीय मनोज सिन्हा जी को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है|
Table of Contents
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव अजय कुमार ने बताया मनोज सिन्हा होंगे नए उप राज्यपाल
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव अजय कुमार ने कहा कि ” राष्ट्रपति माननीय मनोज सिन्हा जी को जम्मू कश्मीर के नए उपराज्यपाल नियुक्त करने की कृपा कर रहे हैं और वह अपना कार्यकाल उप राज्यपाल बनने की तारीख से शुरू कर सकते हैं। मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के 3 बार सांसद भी रह चुके हैं। और इन्हें प्रधानमंत्री के भरोसेमंद में से एक माना जाता है|
मुख्यमंत्री पद के दावेदार
जब पहली बार केंद्र में मोदी सरकार आई थी तब इन्हें रेलवे राज्य मंत्री और दूरसंचार मंत्री का कार्यभार भी मिला था 2017 में मुख्यमंत्री के रेस में सबसे आगे थे,लेकिन बाद में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया। 2017 के लोकसभा इलेक्शन में इन्हे हार का सामना करना पड़ा।
मनोज सिन्हा के बारे में
विकास पुरुष मनोज सिन्हा का जन्म 1 जुलाई 1959 को मोहम्मदाबाद तहसील के मोहनपुरा गांव में हुआ था जो की गाजीपुर (Uttar Pradesh) में है।
इनके पिता का नाम स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सिंह है यह स्थानीय स्कूल में प्रधानाचार्य के पद थे, उनके माता का नाम स्वर्गीय विंध्यवासिनी देवी है। शिक्षा की बात करें तो मनोज सिन्हा ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)से सिविल इंजीनियरिंग में BTech और MTech किया है। यहाँ पर इन्हें 3 गोल्ड मेडल मिले। छात्र संघ चुनाव के कारण मनोज सिन्हा MTech की शिक्षा पूरी नहीं कर पाए।
मनोज सिन्हा का परिवार
मनोज सिन्हा कुल चार भाई हैं जिनमें मनोज सिन्हा तीसरे नंबर पर हैं ,इनके बड़े भाई प्रवीण सिंह की मृत्यु हो चुकी है| जबकि दूसरे नंबर के बड़े भाई अमिताभ सिन्हा और सबसे छोटे भाई सुजीत राय कृषि करते हैं।
मनोज सिन्हा का विवाह भागलपुर बिहार के सुल्तानगंज की नीलम सिन्हा के साथ 1 मई 1977 को हुआ|
इनके बेटे अभिजीत सिन्हा दिल्ली के किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते है।
इनकी बेटी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी करके अमेरिका में बस गयी है।
3 बार ग़ाज़ीपुर के सांसद भी रह चुके हैं
मनोज सिन्हा तीन बार गाजीपुर के सांसद भी रह चुके हैं वह 1986 में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य बने और फिर 1996,1999 व 2014 में गाजीपुर के सांसद रह चुके हैं ।
2019 लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा को हार मिली बसपा-सपा गठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी जो कि मुख्तार अंसारी के भाई हैं उन्होंने मनोज सिन्हा को हराया। पूर्वांचल में मनोज सिन्हा को विकास पुरुष के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़े
- लंबे इंतजार के बाद राफेल विमान भारत आया
- पैसे नहीं होने के कारण मजबूर किसान बेटियों से जुतवा रहा था खेत,सोनू सूद ने ट्रैकटर तोहफे में दिया
- बकरीद का त्यौहार क्यों मनाया जाता है,जानें कारण
गिरीश चंद्र मुर्मू के बारे में
गिरीश चंद्र मुर्मू की बात करें तो यह गुजरात कैंडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी है । जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे उस दौरान इन्हें प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था। आज से ठीक 1 साल पहले जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 और 35A के प्रावधानों को हटाया गया था|
साल 2019 में 31 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर को 2 केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजन हो गया था। विभाजन के बाद गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बने थे, उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की जगह ली थी ।
दोस्तों आपको यह हमारा पोस्ट कैसा लगा आप हमें कमेंट करके हमें बता सकते हैं अगर आपका कोई सुझाव है तो आप अपना सुझाव जरूर दें। हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करना ना भूलें वहां पर भी ऐसे ही जानकारी आपको सबसे पहले मिलेंगी।
Follow Voice of Ghazipur On Facebook :- CLICK HERE
Follow Voice of Ghazipur On Instagram :- CLICK HERE
[…] […]
[…] […]