भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा दो बार वर्ल्ड कप के विजेता MS Dhoni ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान किया है महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से यह एलान किया|
महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी उन्होंने लिखा कि “Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired”.
39 साल के MS Dhoni ने अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप के समय न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था| हालाकि वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी के क्रिकेट करियर को लेकर काफी सारे कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब माही ने अचानक से ही क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला ले लिया|
Table of Contents
यह भी पढ़े
एयर इंडिया हवाई जहाज के हुए दो टुकड़े 18 की मौत
लंबे इंतजार के बाद राफेल विमान भारत आया
पैसे नहीं होने के कारण मजबूर किसान बेटियों से जुतवा रहा था खेत,सोनू सूद ने ट्रैकटर तोहफे में दिया
मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राजयपाल नियुक्त किया गया
Ghazipur : एक ही घर के 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी
जब MS Dhoni को टीम इंडिया की कमान सौपी गयी तब किसी को यह नहीं लगा होगा की वह टीम इंडिया को इतनी बुलंदियों तक पहुँचा देंगे।
राहुल द्रविड़ द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद से धोनी के हाथ में कप्तानी सौंपी गई और फिर उन्होंने साल 2007 में पहली बार आयोजित T20 वर्ल्ड कप में युवा भारतीय खिलाड़ियों के साथ साउथ अफ्रीका में भारत के नाम का परचम लहरा दिया|
इस आर्टिकल में हम महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े कुछ Facts को जानेंगे वाले है जो की शायद ही कोई जानता हो।
MS Dhoni भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है भारत धोनी की कप्तानी में आईसीसी वर्ल्ड कप T20 2007 में, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 में, और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीत चुका है ।
भारत के सबसे सफल कप्तान MS Dhoni का पहला प्यार फुटबॉल था और वह अपने स्कूल टीम के गोलकीपर थे और दोस्तों फुटबाल से उनका प्रेम जगजाहिर है।
दरअसल वह इंडियन सुपर लीग में चेन्नई एफसी टीम के मालिक भी हैं इसके अलावा फुटबॉल के साथ था वह बैडमिंटन खेलना पसंद करते हैं और इन खेलों के अलावा धोनी को मोटर रेसिंग पर भी खासा लगाव रहा है|
आमदनी के मामले में एमएस धोनी झारखंड के सबसे ज्यादा टैक्स का भुगतान करने वाले शख्स रहे हैं और भारत में भी सबसे ज्यादा इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले लोगों में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किया जाता है|
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी है।
यह भी पढ़े
एयर इंडिया हवाई जहाज के हुए दो टुकड़े 18 की मौत
लंबे इंतजार के बाद राफेल विमान भारत आया
पैसे नहीं होने के कारण मजबूर किसान बेटियों से जुतवा रहा था खेत,सोनू सूद ने ट्रैकटर तोहफे में दिया
मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उप राजयपाल नियुक्त किया गया
Ghazipur : एक ही घर के 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी
महेंद्र सिंह धोनी अपने बालों के स्टाइल के लिए भी काफी रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी फिल्म स्टार जॉन अब्राहम के बालों के दीवाने थे और उन्हीं से इंस्पायर होकर उन्होंने अपने बाल बढ़ाए थे|
MS Dhoni मोटरबाइक के भी खासे दीवाने हैं और उनके पास एक से बढ़कर एक करीब दो दर्जन मोटर बाइक्स मौजूद हैं|
और दोस्तों जैसा कि हमें पहले से ही पता है कि एमएस धोनी भारतीय रेलवे के अंदर टिकट कलेक्टर थे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने एयर इंडिया की नौकरी की और उन्होंने एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स में अधिकारी के तौर पर भी काम कर चुके हैं|
MS Dhoni ने 4 जुलाई 2010 को असम के गुवाहाटी की रहने वाली साक्षी सिंह रावत से शादी कर ली और इन दोनों लोगों की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा सिंह धोनी है।
हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रा दिवस के दिन अपनी रिटायरमेंट ले ली है हम उनके अच्छे जीवन की कामना करते हैं|अब महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में मैदान पर नहीं दिखाई देंगे लेकिन वह हमारे दिलों में हमेशा ही रहेंगे
महेंद्र सिंह धोनी को प्राप्त अवार्ड
- 2007 में इन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया।
- 2008,2009 में इन्हें ICC ODI Player of the (पहले खिलाड़ी है जिन्हें यह अवार्ड दो बार मिला है)
- 2009 में महेंद्र सिंह धोनी को पदम श्री पुरस्कार मिला।
- 2018 में महेंद्र सिंह धोनी को पदम भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2011 में महेंद्र सिंह धोनी को ICC Award for Spirit of Cricket से नवाजा गया।
महेंद्र सिंह धोनी द्वारा कप्तान के तौर पर क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड
MS Dhoni कप्तान के तौर पर 332 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं जिसमें 200 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय तथा 60 टेस्ट मैच और 72 T20 मैं शामिल है, जबकि आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग बतौर कप्तान 324 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
महेंद्र सिंह धोनी द्वारा क्रिकेट में बनाए गए कुछ अनसुने रिकॉर्ड
MS Dhoni 84 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नॉटआउट रहे जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।
MS Dhoni के नाम सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड है उन्होंने 350 मैच में 123 स्टंपिंग किया है।
वह एकमात्र ऐसे विकेटकीपर खिलाड़ी है जिन्होंने अपने कैरियर में 100 अंतरराष्ट्रीय स्टंपिंग किए हैं।
बतौर विकेटकीपर वनडे में सबसे बड़ी पारी
MS Dhoni ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2005 में वनडे मैच में नाबाद 183 रनों की पारी खेली थी जो कि पत्ता और विकेटकीपर बल्लेबाज विश्व रिकॉर्ड है|
सबसे ज्यादा छक्का लगाकर वनडे में जीत दिलाना
MS Dhoni के नाम एक सबसे खास रिकॉर्ड किया है कि उन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को सबसे ज्यादा 9 बार छक्का लगाकर जीत दिलाई है जिसमें 2011 का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वर्ल्ड कप शामिल है|
तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके बताएं और ऐसे ही ग़ाज़ीपुर न्यूज़,वाराणसी न्यूज़, उत्तर प्रदेश न्यूज की खबर को सबसे पहले पढ़ने के लिए वॉइस आफ गाज़ीपुर(Voice Of Ghazipur) को सोशल मीडिया पर फॉलो करें.
Follow Voice of Ghazipur On Facebook :- CLICK HERE
Follow Voice of Ghazipur On Instagram :- CLICK HERE